• Home
  • नई दिल्ली
  • 19 से 25 जुलाई तक तीन देशों के दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, यूरोप में भारत की रणनीतिक मौजूदगी होगी मजबूत
Image

19 से 25 जुलाई तक तीन देशों के दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, यूरोप में भारत की रणनीतिक मौजूदगी होगी मजबूत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :
मोल्दोवा, उत्तरी मकदूनिया और रोमानिया की पहली/ऐतिहासिक यात्राओं के जरिए व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और निवेश सहयोग को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मकदूनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह दौरा मध्य एवं पूर्वी यूरोप के साथ भारत की रणनीतिक, आर्थिक और राजनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देगा। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा और उत्तरी मकदूनिया की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी, जबकि रोमानिया में 32 वर्षों बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति का राजकीय दौरा हो रहा है। इससे पहले 1994 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने रोमानिया का दौरा किया था।

तीन देशों में उच्चस्तरीय वार्ता

राष्ट्रपति मुर्मू 20 जुलाई को मोल्दोवा पहुंचेंगी, जहां वह राष्ट्रपति माया संदू, संसद अध्यक्ष इगोर ग्रोसु और भारत-मोल्दोवा संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा बिजनेस फोरम को संबोधित करने के साथ प्रवासी भारतीयों से भी संवाद करेंगी।

21 और 22 जुलाई को उत्तरी मकदूनिया में राष्ट्रपति गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा, प्रधानमंत्री ह्रिस्टिजन मिकोस्कोवस्की और संसद अध्यक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। राष्ट्रपति वहां की संसद और भारत-उत्तरी मकदूनिया बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगी।

रोमानिया में व्यापार और निवेश पर रहेगा जोर

23 से 25 जुलाई तक राष्ट्रपति रोमानिया के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति निकुसोर डैन के साथ वार्ता, भारत-रोमानिया बिजनेस फोरम में भागीदारी और भारतीय समुदाय से मुलाकात होगी। रोमानिया को यूरोपीय संघ में भारत का महत्वपूर्ण साझेदार माना जाता है और भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते से आर्थिक सहयोग को और गति मिलने की उम्मीद है।

3T रहेगा यात्रा का प्रमुख फोकस

पूरी यात्रा का केंद्र Trade, Technology और Tourism (3T) रहेगा। व्यापार, डिजिटल टेक्नोलॉजी, नवाचार, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, हेल्थकेयर, शिक्षा, कृषि और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। राष्ट्रपति के साथ एक बड़ा भारतीय बिजनेस डेलिगेशन भी जाएगा।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, तीनों देशों ने हालिया आतंकी घटनाओं पर भारत का समर्थन किया है। रोमानिया ने ऑपरेशन गंगा के दौरान भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्तमान में रोमानिया में लगभग 550 भारतीय कंपनियां पंजीकृत हैं और 2025 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 1.3 अरब डॉलर रहा।

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *