• Home
  • नई दिल्ली
  • दिल्ली में CJP का ‘संसद चलो’ मार्च हिंसक, 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल
Image

दिल्ली में CJP का ‘संसद चलो’ मार्च हिंसक, 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

पुलिस आयुक्त ने अस्पताल पहुंचकर जवानों का जाना हाल, 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान सोमवार को हालात हिंसक हो गए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि करीब 60 प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की सूचना है। दिल्ली पुलिस ने लगभग 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ अधिकारी भी चोटिल

दिल्ली पुलिस के अनुसार हिंसा में कई वरिष्ठ अधिकारी भी घायल हुए हैं। इनमें स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर और असिस्टेंट कमिश्नर स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कई महिला पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

बैरिकेड तोड़े, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान

पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया, पुलिस पर पथराव किया और सरकारी वाहनों व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। हिंसा के दौरान 15 से 20 सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस का कहना है कि हालात नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

पुलिस आयुक्त ने जवानों का बढ़ाया हौसला

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। उन्होंने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। आयुक्त ने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर कानून-व्यवस्था बनाए रखते हैं और वर्दी पर लगी हर चोट उनके कर्तव्य, साहस और देशसेवा का प्रतीक है।

दर्ज होगी FIR, सख्त कार्रवाई के संकेत

दिल्ली पुलिस ने बताया कि दंगा, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य संबंधित अपराधों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) व अन्य लागू कानूनों के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि हिंसा और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *