• Home
  • अलीगढ
  • काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा
Image

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर) से भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा नियुक्त जिला मंत्री कुँवर श्री घमंडी सिंह यादव श्रद्धापूर्वक पवित्र कलश लेकर अलीगढ़ पहुंचे। जनपद में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलश का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान वातावरण गुरु रविदास जी के जयघोष और समरसता के संदेश से भक्तिमय बना रहा।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि यह पवित्र कलश केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि संत गुरु रविदास जी महाराज के समरसता, समानता, सेवा, मानवता और सामाजिक सद्भाव के अमर संदेश का भी प्रतीक है। उनके विचार समाज से भेदभाव समाप्त कर सभी को राष्ट्रहित और सामाजिक एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। जन्मस्थली से आए इस पावन कलश के दर्शन एवं स्वागत का अवसर सभी के लिए गौरव और आध्यात्मिक आनंद का विषय है।

कार्यक्रम में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में यह पवित्र कलश रथ के माध्यम से पूरे जनपद के गांव-गांव और बस्ती-बस्ती ले जाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर संत गुरु रविदास जी के विचारों और संदेश से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर अभियान संयोजक मुकेश लोधी, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शल्यराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अवध सिंह बघेल, सह संयोजक युवराज प्रधान, मुकेश सूर्यवंशी, राहुल चौधरी, राहुल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संत गुरु रविदास जी महाराज के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top