• Home
  • UP
  • तीन साल से ‘जिंदा’ होने का सबूत दे रही 70 वर्षीय बुजुर्ग, रिकॉर्ड में मृत घोषित होने से रुकी पेंशन
Image

तीन साल से ‘जिंदा’ होने का सबूत दे रही 70 वर्षीय बुजुर्ग, रिकॉर्ड में मृत घोषित होने से रुकी पेंशन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

सरकारी रिकॉर्ड की बड़ी चूक, औरैया की सावित्री देवी न्याय के लिए दफ्तर-दफ्तर भटकने को मजबूर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से सरकारी व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अजीतमल विकासखंड की ग्राम पंचायत रतनपुर गढ़िया के मजरा लाल का पुरवा निवासी 70 वर्षीय सावित्री देवी को सरकारी रिकॉर्ड में वर्ष 2023 में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि वह जीवित हैं। इस त्रुटि के चलते उनकी वृद्धावस्था पेंशन पिछले तीन वर्षों से बंद है। अब वह खुद को जीवित साबित करने के लिए लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं।

सावित्री देवी के परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार तहसील, जिला अधिकारी कार्यालय और संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक रिकॉर्ड में सुधार नहीं किया गया। हर बार अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन मिलता है, जबकि पेंशन बहाल नहीं हो सकी। वृद्धावस्था में पेंशन ही उनका प्रमुख सहारा थी, जिसके बंद होने से आर्थिक संकट और बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी अभिलेखों में इस तरह की गलतियां पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से वंचित कर देती हैं। उनका मानना है कि समय-समय पर रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाए, ताकि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को अपने अधिकार के लिए वर्षों तक संघर्ष न करना पड़े।

एसडीएम ने जांच और कार्रवाई का दिया भरोसा

मामले पर अजीतमल के उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत ने कहा कि प्रकरण उनके संज्ञान में है और संबंधित विभाग से रिपोर्ट तलब की गई है। यदि जांच में यह स्पष्ट होता है कि अभिलेखों की त्रुटि के कारण महिला को मृत दर्शाया गया है, तो रिकॉर्ड में तत्काल संशोधन कराया जाएगा और नियमानुसार उनकी वृद्धावस्था पेंशन बहाल की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला केवल एक प्रशासनिक गलती नहीं, बल्कि एक जीवित व्यक्ति के अधिकार, सम्मान और सरकारी व्यवस्था की जवाबदेही से जुड़ा गंभीर प्रश्न भी है।

Releated Posts

मायावती का बड़ा एक्शन: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ बसपा से स्थायी रूप से निष्कासित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, वापसी के सभी रास्ते बंद लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद से पहले कांग्रेस में घमासान, तैयारी बैठक में मंच पर भिड़े कार्यकर्ता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :8 अगस्त को ‘गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने डेढ़ लाख छात्रों…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top