• Home
  • नई दिल्ली
  • नितिन नबीन की तिरंगे वाली तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, दिल्ली BJP ने की पुलिस से कार्रवाई की माँग
Image

नितिन नबीन की तिरंगे वाली तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, दिल्ली BJP ने की पुलिस से कार्रवाई की माँग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

हर्ष मल्होत्रा ने कहा- सोशल मीडिया के जरिए देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता पर भी FIR

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तिरंगे वाली तस्वीर से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद दिल्ली बीजेपी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने नबीन की मूल तस्वीर में बदलाव कर उनके हाथ में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज दिखाने वाली फर्जी तस्वीर तैयार की और उसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया। बीजेपी का कहना है कि इस तरह की तस्वीरों के जरिए राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का भ्रम पैदा कर विवाद खड़ा करने का प्रयास किया गया।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने इस मामले की निंदा करते हुए कहा कि हताश विपक्ष लगातार सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर देश का वातावरण बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता ऐसे कुप्रयासों को सफल नहीं होने देंगे। मल्होत्रा ने दिल्ली पुलिस से तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

दिल्ली पुलिस को सौंपा शिकायत पत्र

मामले को लेकर हर्ष मल्होत्रा के निर्देश पर दिल्ली बीजेपी के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विशेष पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शिकायत पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की विस्तृत जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश भाटिया, मंत्री गौरव खारी और लीगल सेल के कनवीनर एडवोकेट नीरज शामिल रहे।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता पर FIR

इसी बीच छत्तीसगढ़ में भी नितिन नबीन के आवास पर फहराए गए तिरंगे की तस्वीर से कथित छेड़छाड़ के मामले में कांग्रेस नेता अरुण साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साहू बेमेतरा जिला कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष हैं। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीजेपी ने दोनों मामलों में सोशल मीडिया पर फर्जी सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

#NitinNabin #BJP #DelhiBJP #SocialMedia #Chhattisgarh

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *