• Home
  • UP
  • सतुआ बाबा से बृजलाल तक, 52 नेताओं को मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट,लिस्ट में कौन -कौन ?
Image

सतुआ बाबा से बृजलाल तक, 52 नेताओं को मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट,लिस्ट में कौन -कौन ?

योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और मायावती समेत मंत्री, सांसद, विधायक व पूर्व पुलिस अधिकारी सूची में; 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी

लखनऊ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रमुख नेताओं की सुरक्षा को लेकर शासन स्तर पर कवायद तेज हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रदेश के 52 वरिष्ठ नेताओं और महत्वपूर्ण व्यक्तियों को आधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई हैं। सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती समेत कई प्रमुख राजनीतिक चेहरे शामिल हैं।

बुलेटप्रूफ जैकेट पाने वालों में प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी, स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, बेबी रानी मौर्य, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद, सुरेश कुमार खन्ना, दयाशंकर सिंह और बलदेव सिंह औलख के नाम शामिल हैं। इसके अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को भी सूची में रखा गया है।

सुरक्षा सूची में पूर्व सांसद विनय कटियार, सतीश चंद्र मिश्रा, संगीत सिंह सोम, डॉ. महेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, विशाल सिंह चंचल, अदिति सिंह, डॉ. राजेश्वर सिंह, फागू चौहान, संतोष दास ‘सतुआ बाबा’, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, आशीष कुमार सिंह और सैयद आसिफ इब्राहिम समेत कई अन्य नाम भी हैं।

अंतिम सूची में न्यायमूर्ति दिलीप बाबासाहेब भोसले, बृजभूषण शरण सिंह, नरेश अग्रवाल, डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, आकाश कुमार सक्सेना, पंकज सिंह, कलराज मिश्र, बृजलाल, राजवीर सिंह, दिनेश कुमार सिंह, पूजा पाल, फतेह बहादुर सिंह, सांसद रवि किशन और पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम बताए गए हैं।

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक जैकेट आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाली हैं। इनका वितरण दो चरणों में किया गया। पहले चरण में सबसे अधिक खतरे वाले आठ वरिष्ठ नेताओं को जैकेट दी गईं, जबकि दूसरे चरण में 44 अन्य नेताओं को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए। चुनावी रैलियों और जनसभाओं के दौरान सुरक्षा चुनौती को देखते हुए इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

#UttarPradesh #YogiAdityanath #UPPolitics #UPAssemblyElection2027 #BulletproofJacket

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026
1 Comments Text
  • bd1423bet says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Finding a site that handles both live sports and casino games without missing a beat is rare these days. This platform delivers exactly what it promises with zero lag during peak hours. Withdrawals hit my wallet within the hour which is honestly impressive. Start your winning streak right here. bd1423bet
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *