हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 2 अप्रैल: 2025:उत्तर प्रदेश,
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने 230 सिपाहियों को हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोशन देने की घोषणा की है। यह प्रमोशन 2013, 2014 और 2015 बैच के सिपाहियों को दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय, लखनऊ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन सिपाहियों को वरिष्ठता और चयन प्रक्रिया के आधार पर प्रमोट किया गया है। यह प्रमोशन उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी सेवा नियमावली, 2015 के तहत किया गया है।

पुलिस विभाग द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, 2024-25 में विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत 3000 पुलिस कर्मियों को हेड कांस्टेबल बनाया जाएगा। इसमें से 230 पुलिसकर्मियों को पहली सूची में प्रमोशन दिया गया है।

सभी प्रमोट किए गए कर्मियों को जल्द ही उनके नए पदस्थापन की जानकारी दी जाएगी।















