• Home
  • अहमदाबाद
  • अहमदाबाद में आज से कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन, राहुल गांधी रवाना

अहमदाबाद में आज से कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन, राहुल गांधी रवाना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 8 अप्रैल: 2025:अहमदाबाद ,

अहमदाबाद में आज से कांग्रेस पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। इस अहम आयोजन में पार्टी के प्रमुख नेता शिरकत करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अधिवेशन में भाग लेने के लिए अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं।

अधिवेशन में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष भी अधिवेशन में भाग लेंगे।

अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन में संभावित बदलावों पर मंथन करना है। माना जा रहा है कि इस दौरान संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर विशेष चर्चा होगी।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने, संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के साथ-साथ जनसंपर्क बढ़ाने की योजना पर भी चर्चा की जाएगी।

Releated Posts

गुजरात ATS का बड़ा खुलासा: जैश के आतंकी मॉड्यूल पर शिकंजा, 13 गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :तीन साल से चल रही थी तैयारी, आईईडी परीक्षण, हथियार प्रशिक्षण और कट्टरपंथी नेटवर्क खड़ा…

ByByHindustan Mirror News Jul 18, 2026

पीएम मोदी बोले योग को मिलेगी वैश्विक पहचान, अहमदाबाद में पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का शुभारंभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ पीएम मोदी बोले— योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में नई पहचान मिलेगी, ओलंपिक तक…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत का जलवा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अहमदाबाद के नारनपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हो रही कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में भारतीय…

ByByHindustan Mirror News Aug 27, 2025

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: फ्यूल कटऑफ बना हादसे की वजह, रिपोर्ट में खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:12 जुलाई 2025 Air India Flight 171 दुर्घटना की AAIB रिपोर्ट से चौंकाने वाले तथ्य सामने…

ByByHindustan Mirror News Jul 12, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *