• Home
  • हाथरस
  • हाथरस: लूट की घटना का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल
Image

हाथरस: लूट की घटना का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 8 अप्रैल: 2025: अलीगढ़,

हाथरस जनपद के थाना कोतवाली सहपऊ क्षेत्र में पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पीहुरा रजवाहे के पास लूट करने वाले गैंग के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।

घायलों को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से 4 तमंचे, कई कारतूस और लूटी हुई एक बाइक बरामद की है। यह गैंग हाल ही में एक व्यक्ति से हुई लूट की घटना में शामिल था, जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी।

पुलिस की सक्रियता और तत्परता से यह मुठभेड़ सफल रही और अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया गया। फिलहाल घायल बदमाशों का इलाज चल रहा है और उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

Releated Posts

हाथरस पीड़ित परिवार के पुनर्वास आदेशों के अनुपालन में देरी पर कोर्ट ने जताई नाराजगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नोएडा या गाजियाबाद में बसाने पर विचार का निर्देश, आदेशों के अनुपालनमें देरी पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

₹52 लाख की कॉपर चोरी का खुलासा: ट्रक चालक समेत 6 गिरफ्तार, लूट की झूठी कहानी निकली साजिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला संगठित गिरोह का राज, 26 कॉपर सिल्लियां बरामद…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

बहन से लव मैरिज बनी हत्या की वजह, हाथरस में फौजी की गोली मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

हाथरस (उत्तर प्रदेश):हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र में भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

हाथरस: नियमित अनुकंपा नियुक्ति को 14 साल बाद मनमाने तरीके से निरस्त नहीं किया जा सकता- इलाहाबाद हाईकोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हाथरस– इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि नियमित रूप से…

ByByHindustan Mirror News Aug 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *