• Home
  • हाथरस
  • हाथरस: नियमित अनुकंपा नियुक्ति को 14 साल बाद मनमाने तरीके से निरस्त नहीं किया जा सकता- इलाहाबाद हाईकोर्ट
Image

हाथरस: नियमित अनुकंपा नियुक्ति को 14 साल बाद मनमाने तरीके से निरस्त नहीं किया जा सकता- इलाहाबाद हाईकोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

हाथरस– इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि नियमित रूप से की गई अनुकंपा नियुक्ति को बिना विधिक प्रक्रिया अपनाए और मनमाने तरीके से, वह भी 14 वर्ष बाद, निरस्त नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि यदि नियुक्ति के समय उम्मीदवार पर धोखाधड़ी या मिथ्या तथ्यों के सहारे नौकरी हासिल करने का आरोप सिद्ध नहीं है, तो इतनी लंबी अवधि बाद उसे हटाना न्यायसंगत नहीं होगा।

मामला हाथरस के वरिष्ठ लिपिक शिवकुमार से जुड़ा है, जिन्हें 31 मई 2023 को बर्खास्त कर दिया गया था। उनके पिता जूनियर हाईस्कूल, हाथरस में सहायक अध्यापक थे और सेवा के दौरान उनका निधन हो गया था। इसके बाद शिवकुमार को अनुकंपा के आधार पर लिपिक पद पर नियुक्त किया गया। उनकी मां भी अलीगढ़ में सहायक अध्यापिका थीं। नियुक्ति के समय यह तथ्य छिपाने का कोई प्रयास नहीं हुआ और न ही आवेदन पत्र का ऐसा कोई प्रारूप था, जिसमें मां के सरकारी सेवा में होने का उल्लेख अनिवार्य हो।

अधिकारियों ने सभी दस्तावेजों की जांच कर नियुक्ति दी थी, लेकिन 14 साल बाद यह कहते हुए बर्खास्तगी का आदेश पारित कर दिया कि याची ने तथ्य छिपाए थे। कोर्ट ने माना कि विभागीय अधिकारियों की ही लापरवाही के कारण उस समय यह जानकारी नहीं मिल पाई, और अब इतने वर्षों बाद इसे नियुक्ति रद्द करने का आधार नहीं बनाया जा सकता।

न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की एकलपीठ ने शिवकुमार की याचिका स्वीकार करते हुए बर्खास्तगी आदेश रद्द किया और बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि उन्हें तत्काल सेवा में बहाल किया जाए तथा सभी सेवा संबंधी लाभ प्रदान किए जाएं। कोर्ट ने यह भी दोहराया कि नियमित नियुक्ति को रद्द करने के लिए ठोस कानूनी आधार और उचित प्रक्रिया अनिवार्य है, केवल मनमाना निर्णय पर्याप्त नहीं है।

Releated Posts

हाथरस पीड़ित परिवार के पुनर्वास आदेशों के अनुपालन में देरी पर कोर्ट ने जताई नाराजगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नोएडा या गाजियाबाद में बसाने पर विचार का निर्देश, आदेशों के अनुपालनमें देरी पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

₹52 लाख की कॉपर चोरी का खुलासा: ट्रक चालक समेत 6 गिरफ्तार, लूट की झूठी कहानी निकली साजिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला संगठित गिरोह का राज, 26 कॉपर सिल्लियां बरामद…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

बहन से लव मैरिज बनी हत्या की वजह, हाथरस में फौजी की गोली मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

हाथरस (उत्तर प्रदेश):हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र में भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

भाभी के नाबालिग भाई को भगा ले गई,मामला थाने तक पहुंचा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें तीन…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *