• Home
  • अयोध्या
  • पीएम इंटर्नशिप योजना: 21 से 24 वर्ष के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, अलीगढ़ की 14 कंपनियों में 122 पदों पर इंटर्नशिप
Image

पीएम इंटर्नशिप योजना: 21 से 24 वर्ष के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, अलीगढ़ की 14 कंपनियों में 122 पदों पर इंटर्नशिप

अलीगढ़, 11 अप्रैल 2025:
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत 21 से 24 वर्ष की आयु के उन बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिन्होंने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा अथवा स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है और वर्तमान में न तो किसी रोजगार में हैं और न ही किसी शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत हैं।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगढ़ के नोडल प्रधानाचार्य श्री राजेश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत अलीगढ़ की 14 प्रतिष्ठित कंपनियों में कुल 122 पदों पर इंटर्नशिप के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, इंडसइंड बैंक और डॉ. लाल पैथ लैब्स जैसे नामी संस्थान शामिल हैं।

प्रधानाचार्य ने बताया कि चयनित युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। उन्हें जॉइनिंग के बाद एकमुश्त ₹6000 आकस्मिक खर्चों के लिए और उसके बाद 12 माह तक न्यूनतम ₹5000 मासिक मानदेय के रूप में दिए जाएंगे।

इस योजना का उद्देश्य युवाओं को कार्यानुभव प्रदान कर उनके भविष्य को सशक्त बनाना है। इच्छुक अभ्यर्थी pminternship.mca.gov.in/login/ वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Releated Posts

अब गोपालजी राव की निगरानी में हो रही राम मंदिर दान की गिनती, CCTV से हर पल पर नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : दान चोरी विवाद के बीच ट्रस्ट ने बढ़ाई पारदर्शिता, वीडियोग्राफी और बैंक अधिकारियों की…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

राम मंदिर दान गबन मामला: 79.85 लाख की रिकवरी, सभी 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे गए आरोपी अयोध्या के चर्चित राम मंदिर…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, अब आगे क्या होगा?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा,…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और अनुकल्प मिश्रा समेत 8 पर FIR, ट्रस्ट ने खुद दर्ज कराया केस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एसआईटी रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, आरोपियों को हिरासत में लेकर शुरू हुई पूछताछ…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top