• Home
  • बिजनौर
  • “मैं सनी मलिक हूं, खोपड़ी में सुराख कर दूंगा” — सिपाही की धमकी का वीडियो वायरल, व्यापारियों का थाने पर हंगामा
Image

“मैं सनी मलिक हूं, खोपड़ी में सुराख कर दूंगा” — सिपाही की धमकी का वीडियो वायरल, व्यापारियों का थाने पर हंगामा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 11अप्रैल: 2025:

बिजनौर, कोतवाली देहात:
कस्बे में एक कन्फैक्शनरी दुकानदार को धमकी देने और गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में कोतवाली देहात थाने में तैनात सिपाही सनी मलिक को दुकानदार शोभित जैन को गंदी गालियां देते और धमकाते देखा जा सकता है। सिपाही की धमकी— “मैं सनी मलिक हूं, खोपड़ी में सुराख कर दूंगा”— सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

घटना बृहस्पतिवार रात की है जब सनी मलिक और उनके साथी सिपाही जसवीर सिंह शोभित जैन की दुकान पर पहुंचे। किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में गाली-गलौज और धमकी में बदल गई।

वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को व्यापारियों ने भारी संख्या में थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपी सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

व्यापारियों की चेतावनी:
पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अरविंद बिश्नोई ने साफ कहा कि यदि सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापारी अनिश्चितकालीन बंदी करेंगे।

पुलिस की कार्रवाई:
एसपी ने तत्काल प्रभाव से सिपाही सनी मलिक को लाइनहाजिर कर दिया है और मामले की जांच सीओ नगीना अंजनी कुमार को सौंपी गई है। सीओ ने बताया कि जांच पूरी कर रिपोर्ट जल्द ही पुलिस अधीक्षक को सौंपी जाएगी।

थाने पर तहरीर देने पहुंचे व्यापारियों में वीरपाल सिंह, शिवम जैन, नसीम शम्सी, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Releated Posts

बिजनौर में RSS नेता के घर हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट से तनाव; दो आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: धामपुर में तड़के हुई घटना से इलाके में मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

उम्रकैद सुनते ही बौखलाए दोषी, कोर्ट में जज को दी धमकी,हंगामा

सजा के बाद कोर्ट परिसर में हंगामा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हत्या के एक मामले में…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

बिजनौर में खाने पर विवाद: 22 साल के युवक की मौत, सेना का जवान घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिजनौर, 11 अक्टूबर 2025: हल्दौर के एक ढाबे में ठंडा खाना परोसे जाने को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2025

बिजनौर: इंजेक्शन लगने के दौरान डाक कांवड़िए की मौत, एनएच पर जाम और हंगामा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 25 जुलाई 2025 बिजनौर जनपद के रोशनपुर (थाना कोतवाली देहात) क्षेत्र में एक डाक कांवड़िए…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top