• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में अधूरी सीवर और लीक पाइपलाइन से कॉलोनियों में हाहाकार
Image

अलीगढ़ में अधूरी सीवर और लीक पाइपलाइन से कॉलोनियों में हाहाकार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14अप्रैल: 2025,

छर्रा अड्डा स्थित पंजाबी कॉलोनी में ठेकेदार अधूरा काम छोड़कर फरार, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

अलीगढ़ के छर्रा अड्डा स्थित पंजाबी कॉलोनी के निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सीवर लाइन का निर्माण अधूरा छोड़कर ठेकेदार लापता हो गया है, जिसके चलते कॉलोनी की मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया है। गंदा पानी खुले में बह रहा है जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है और सिख समुदाय के करीब दो से ढाई हजार परिवार प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि छर्रा अड्डा पुल के नीचे पंजाबी कॉलोनी की मुख्य सड़क पर हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। नौरंगाबाद क्षेत्र में सीवर लाइन का कार्य अधूरा है और नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। पार्षद और नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।


कबीर कॉलोनी में अमृत योजना की करोड़ों की पाइपलाइन महीने भर में लीक, 12 से 15 स्थानों पर खराबी

अलीगढ़ की कबीर कॉलोनी में अमृत योजना के अंतर्गत बिछाई गई करोड़ों रुपये की पाइपलाइन महज एक महीने में ही लीक हो गई। कॉलोनी की गलियों में बिछाई गई लगभग 500-600 मीटर लंबी पाइप लाइन में 12 से 15 स्थानों पर लीकेज हो चुका है। इससे घरों में पानी की आपूर्ति बाधित है और सड़कों पर पानी फैल रहा है।

कॉलोनी निवासी नदीम अख्तर ने बताया कि अमृत योजना के तहत 2019-20 में जल निगम ने पाइप लाइन डाली थी। रमजान के दौरान जैसे ही पानी की आपूर्ति शुरू हुई, प्रेशर के चलते जगह-जगह से पाइप फटने लगी। कई बार मरम्मत कराई गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।


पेयजल संकट गहराया, गंदा पानी पहुंच रहा घरों में

स्थानीय निवासी मो. महमूद ने कहा कि लीकेज के चलते घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एमए खान के अनुसार, पाइपलाइन में इतने अधिक लीकेज होने के कारण पानी का प्रेशर भी नहीं बन पा रहा है।

मो. जावेद ने आरोप लगाया कि जल निगम द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन में भ्रष्टाचार की बू आ रही है और इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।


जलकल विभाग ने जांच का दिया आश्वासन

जलकल विभाग के जीएम सुरेश चंद ने बताया कि कबीर कॉलोनी की समस्या की जानकारी मिली है। जलकल की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और यदि लीकेज की समस्या पाई गई तो उसका समाधान अवश्य कराया जाएगा।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *