• Home
  • अलीगढ
  • राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को, सभी प्रकार के लम्बित मामलों का समाधान होगा
Image

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को, सभी प्रकार के लम्बित मामलों का समाधान होगा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 16 अप्रैल: 2025,

अलीगढ़, 16 अप्रैल 2025: माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, माननीय जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव कुमार के मार्गदर्शन में 10 मई शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला न्यायालय, बाहरी स्थित न्यायालयों तथा तहसील स्तर पर किया जाएगा।

अपर जिला जज और पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लम्बित मामलों का समाधान किया जाएगा। इनमें फौजदारी के शमनीय वाद, धारा 138 एनआईएक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, विद्युत अधिनियम एवं जलकर से संबंधित वाद, पारिवारिक एवं वैवाहिक वाद, भूमि अर्जन वाद, सेवा संबंधित वाद, अन्य दीवानी वाद और छोटे-मोटे मामलों का निस्तारण शामिल है। इसके अतिरिक्त, पारिवारिक और वैवाहिक विवादों के प्रीलिटिगेशन मामले भी सुलह-समझौते के आधार पर हल किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रीलिटिगेशन स्तर पर विभिन्न बैंकों, वित्तीय संस्थाओं और विभागों में लम्बित मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। वादकारियों से आग्रह किया गया है कि वे यदि अपने मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में कराना चाहते हैं, तो वे संबंधित न्यायालय या कार्यालय में अपना प्रार्थना पत्र नियत तिथि से पूर्व भेजकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Releated Posts

मेडिकल ड्रेसर सेमिनार में विद्यार्थियों को दिए OJT के टिप्स

अलीगढ़। बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन में मेडिकल ड्रेसर कोर्स के विद्यार्थियों के लिए विशेष सेमिनार का आयोजन किया…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़कीके रास्ते घर में घुसी…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *