• Home
  • अलीगढ
  • किसान कल्याण केन्द्र में आयोजित किसान दिवस में उठीं समस्याएं, एडीएम ने अधिकारियों को एक सप्ताह में निस्तारण के दिए निर्देश
Image

किसान कल्याण केन्द्र में आयोजित किसान दिवस में उठीं समस्याएं, एडीएम ने अधिकारियों को एक सप्ताह में निस्तारण के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 16 अप्रैल: 2025,

अलीगढ़, 16 अप्रैल 2025: क्वार्सी कृषि फार्म परिसर स्थित किसान कल्याण केन्द्र में आज किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज कुमार ने की। इस अवसर पर जिले के कई प्रमुख कृषकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।

किसानों ने उठाईं जमीनी समस्याएं

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश उपाध्यक्ष रामअवतार यादव ने शिकायत की कि अभी तक जिले में सरसों की सरकारी खरीद (कंटा) शुरू नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने कई ग्रामों में जर्जर विद्युत तारों के जमीन पर लटकने की समस्या को तत्काल दूर करने की मांग की।

वहीं, यूनियन के पूर्व महासचिव चौधरी नवाव सिंह ने गेहूं के समर्थन मूल्य में वृद्धि की मांग की और आग्रह किया कि जायद सीजन में मक्का की सरकारी खरीद 15 मई से आरंभ कराई जाए।

कृषक प्रमोद कुमार वर्मा ने धनीपुर मंडी स्थल स्थित कृभको केंद्र पर पेयजल की अनुपलब्धता को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया।

केसीसी से संबंधित शिकायतों पर सफाई

किसानों ने यह भी शिकायत की कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जमा करने के बाद भी तहसील से खतौनी बंधनमुक्त नहीं की जा रही है। इस पर एडीएम ने स्पष्ट किया कि केसीसी जमा करने के उपरांत बैंक द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत तहसील पोर्टल पर जानकारी अग्रसारित कर दी जाती है।

एडीएम का निर्देश: शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

एडीएम पंकज कुमार ने किसान दिवस के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एक सप्ताह के भीतर उचित कार्यवाही करते हुए समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें एवं इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

बीज वितरण पर जानकारी

जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने जानकारी दी कि जिले के सभी राजकीय बीज भंडारों पर 10-10 कुंतल ढेंचा बीज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को वितरित किया जाएगा।

आयोजन में प्रमुख लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर चौधरी नवाव सिंह, प्रमोद कुमार वर्मा, राजवीर सिंह तौमर, भगवती प्रसाद शर्मा, योगेन्द्र आर्य, संतोष कुमार सिंह, रामअवतार यादव, चौ. गुलवीर सिंह, जीतेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Releated Posts

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top