• Home
  • UP
  • अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण
Image

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन द्वारा आवंटित बिट ग्रुप ऑफ एजूकेशन के कंप्यूटर सेंटर का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने फीता काटकर आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सतीश गौतम ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनकर उभर रहा है। ऐसे आधुनिक डिजिटल कंप्यूटर सेंटर की स्थापना से विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, कंप्यूटर कौशल और डिजिटल दुनिया से जुड़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में डिजिटल शिक्षा समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और यह पहल विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बिट ग्रुप ऑफ एजूकेशन सेंटर के डायरेक्टर मनीष शर्मा ने कहा कि यह डिजिटल सेंटर विद्यार्थियों के लिए आधुनिक तकनीकी ज्ञान का सशक्त माध्यम बनेगा। इससे छात्र-छात्राएं नई तकनीकों को सीखकर अपने भविष्य को अधिक सुरक्षित और उज्ज्वल बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अवध बघेल ने विद्यार्थियों से डिजिटल स्किल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय तकनीक और नवाचार का है, इसलिए प्रत्येक छात्र को कंप्यूटर शिक्षा और डिजिटल दक्षता हासिल कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर उप-श्रम आयुक्त नदीम अहमद, आशीष अवस्थी, उप-प्रधानाचार्य संजय यादव, वीपी जादौन सुमित तोमर, विपिन यादव, कंवलजीत सिंह, मोहित वर्मा, आकाश बघेल, मनवीर सिंह, बबलू प्रधान, हरेन्द्र सिंह, जयवीर सिंह, अजीत सिंह, यतेन्द्र सिंह तथा आरडी शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि, विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की इस पहल की सभी ने सराहना की।

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *