• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ संभाग में अवैध ई-रिक्शा पर कसा शिकंजा: 128 अपंजीकृत ई-रिक्शा चालान, 436 वाहन थानों में निरूद्ध
Image

अलीगढ़ संभाग में अवैध ई-रिक्शा पर कसा शिकंजा: 128 अपंजीकृत ई-रिक्शा चालान, 436 वाहन थानों में निरूद्ध

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 16 अप्रैल: 2025,

अलीगढ़, 16 अप्रैल 2025:
अलीगढ़ संभागीय अधिकारी दीपक कुमार शाह ने जानकारी दी है कि 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध एक विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान परिवहन विभाग द्वारा जिला एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से अलीगढ़ संभाग के चारों जिलों में संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत 01 अप्रैल से 16 अप्रैल 2025 के बीच की गई कार्रवाई में निम्नलिखित प्रमुख बिंदु सामने आए हैं:

  • 128 अपंजीकृत ई-रिक्शा वाहनों के चालान किये गए हैं।
  • 721 अन्य अभियोगों में ई-रिक्शा चालान किये गए हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के नियम उल्लंघन शामिल हैं।
  • 436 ई-रिक्शा वाहनों को विभिन्न थानों में निरूद्ध किया गया है।

यह अभियान ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित और नियमबद्ध बनाने हेतु चलाया जा रहा है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रह सके। दीपक कुमार शाह ने बताया कि यह कार्रवाई पूरे अप्रैल माह तक युद्धस्तर पर जारी रहेगी और अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन की अपील:

प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा चालकों से अपील की गई है कि वे समय से अपने वाहनों का पंजीकरण कराएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

Releated Posts

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top