• Home
  • बिहार
  • RJD का आरोप: “74 साल का तथाकथित युवा ले डूबा बिहार
Image

RJD का आरोप: “74 साल का तथाकथित युवा ले डूबा बिहार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 20 अप्रैल: 2025,

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज, आरजेडी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अपने चरम पर है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला है। आरजेडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।

RJD का आरोप: “74 साल का तथाकथित युवा ले डूबा बिहार”

आरजेडी ने अपने पोस्ट में नीतीश कुमार को 74 साल का तथाकथित ‘युवा’ बताते हुए लिखा कि उन्होंने बिहार को हर क्षेत्र में पीछे धकेला है। पार्टी ने नीतीश पर कोरोना काल में नेतृत्व विफलता, महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियाँ, युवाओं को अपमानित करने और शासन व्यवस्था को चौपट करने जैसे आरोप लगाए। पोस्ट में कहा गया:

“कोरोना में महीनों बाहर नहीं निकल पाए, कभी महिलाओं को बेइज्जत किया, तो कभी युवाओं को गरियाया। सुशासन की रट लगाई, पर हर क्षेत्र में बिहार को फिसड्डी बना दिया।”

“कुर्सी कुमार” को लेकर कसे तंज

आरजेडी ने नीतीश कुमार को ‘कुर्सी कुमार’ कहकर तंज कसते हुए कहा कि उनकी अपनी ही पार्टी में लोग डरे हुए हैं कि वे कब क्या बोल देंगे या कर देंगे। पोस्ट में यह भी लिखा गया कि उनकी जुबान और सोच अब उनका साथ नहीं दे रही, फिर भी वे आजीवन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहना चाहते हैं। पोस्ट का समापन इस नारे से किया गया:

“अबकी बनाएंगे बिहारी युवा की सरकार, अबकी बनाएंगे तेजस्वी सरकार। चौपट राज झेल रहा बिहार।”

अपराध पर भी किया हमला, सहरसा की घटना का जिक्र

आरजेडी ने शनिवार को भी एक वीडियो शेयर करते हुए सहरसा जिले की एक दिल दहला देने वाली घटना का हवाला दिया। इसमें लिखा गया कि डबल इंजन की सरकार में अपराध चरम पर है। पोस्ट के मुताबिक, सहरसा में एक भूंजा दुकानदार निर्मल शाह की हत्या कर अपराधी उसका सिर काटकर ले गए। परिजनों ने धड़ देखकर मृतक की पहचान की। इस भयावह वारदात को लेकर आरजेडी ने सरकार की नाकामी पर सवाल उठाते हुए लिखा:

“अचेत हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चौपट राज झेल रहा है बिहार।”

महिला संवाद पर खर्च को लेकर भी उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने एक प्रेस वार्ता कर महिला संवाद के नाम पर सरकारी खर्च पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने दिल्ली से 600 डिजिटल रथ मंगवाए हैं, जिन पर कुल 2 अरब 25 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि यह पूरी योजना जनता के पैसों से चुनावी प्रचार है। उन्होंने पूछा:

“बिहार जैसे गरीब राज्य में 225 करोड़ रुपये का इस्तेमाल क्या चुनाव प्रचार के लिए होना चाहिए?”

Releated Posts

पटना से बाहर शिफ्ट होंगे कोचिंग संस्थान, बनेगा आधुनिक एजुकेशन हब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : खान ग्लोबल-ज्ञान बिंदु विवाद के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला पटना। बिहार सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2026

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें: फायर सेफ्टी नियमों में खामियां, कोचिंग संस्थान को नोटिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो बंद हो सकता है ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पटना।…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर बवाल, पथराव और फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मुसल्लहपुर हाट इलाके में देर रात बढ़ा तनाव पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Jun 3, 2026

बिहार में कल सम्राट कैबिनेट का विस्तार, निशांत कुमार बन सकते हैं मंत्री

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पटना में होगा भव्य आयोजनबिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलेगा,…

ByByHindustan Mirror News May 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top