• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के फार्माकोलॉजी छात्रों ने भारतीय फार्माकोपिया आयोग का दौरा किया
Image

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के फार्माकोलॉजी छात्रों ने भारतीय फार्माकोपिया आयोग का दौरा किया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 25 अप्रैल: 2025,

अलीगढ़, 25 अप्रैल: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग के 34 पोस्टग्रेजुएट छात्रों, 2 शिक्षकों और 3 तकनीकी स्टाफ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) और भारतीय चिकित्सा और होम्योपैथी के फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी और पीसीआईएमएण्डएच), गाजियाबाद का शैक्षिक दौरा किया। इस दौरे का नेतृत्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सय्यद जियारहमान ने किया।

दौरे का उद्देश्य फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में दवा मानकीकरण, नियामक प्रथाओं और गुणवत्ता नियंत्रण के बारे में छात्रों को समृद्ध शैक्षिक अनुभव प्रदान करना था। इस दौरान आईपीसी और पीसीआईएमएण्डएच के अधिकारियों ने दवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, नियामक मानकों, सुरक्षा, और प्रभावकारिता प्रक्रियाओं पर कई तकनीकी व्याख्यान दिए। साथ ही, उन्होंने दवाओं के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने की प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की।

प्रतिनिधिमंडल को दवा विश्लेषण, मानकीकरण, और आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी, तथा होम्योपैथी दवाओं की गुणवत्ता नियंत्रण विधियों पर आधारित व्यावहारिक प्रदर्शन में भाग लेने का अवसर भी मिला। इसके अलावा, छात्रों को औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें औषधीय हर्बल गार्डन से एक पौधे का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस शैक्षिक दौरे में दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रमों – भारत का फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम (पीवीपीआई) और मेटेरियाविजिलेंस प्रोग्राम (एमवीपीआई) के बारे में भी जानकारी दी गई। इन कार्यक्रमों में दवाओं के दुष्प्रभाव और चिकित्सा उपकरणों की सुरक्षा की निगरानी पर ध्यान केंद्रित किया गया और उनकी सार्वजनिक स्वास्थ्य में भूमिका पर चर्चा की गई।

दौरे का समापन एक समूह फोटो के साथ हुआ, जो इस अविस्मरणीय अवसर को यादगार बनाता है। प्रोफेसर सय्यद जियारहमान ने इस शैक्षिक यात्रा के आयोजन में मदद करने के लिए डॉ. रमन मोहन सिंह (पीसीआईएमएण्डएच के निदेशक), डॉ. जय प्रकाश (वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी और च्अच्प् के प्रभारी), और डॉ. वी. कलैसेल्वन (वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी और एमवीपीआई के प्रभारी) के प्रति आभार व्यक्त किया।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *