• Home
  • Delhi
  • पहलगाम हमले पर AAP नेता सौरभा भारद्वाज का निशाना
Image

पहलगाम हमले पर AAP नेता सौरभा भारद्वाज का निशाना

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार को यूट्यूब बैन करके आतंकवादियों से बदला नहीं लिया जा सकता, बल्कि ठोस और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए बाहरी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा, “चीन ने हमारी 4000 किलोमीटर जगह कब्जा कर ली, हमने टिकटॉक बैन कर दिया था, और अब पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल बंद कर दिए हैं। क्या यही हमारे सुरक्षा उपाय हैं?”

उन्होंने यह भी कहा कि पहलगाम हमले में हमारे 28 जवानों को गोली मार दी गई, लेकिन सरकार ने किसी ठोस कदम की बजाय सिर्फ यूट्यूब चैनल बंद करने का विकल्प चुना है। “क्या यही सरकार की बड़ी जीत है?” उन्होंने सवाल किया।

सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा कि आतंकवादी हमारे देश की सीमा में घुसकर 200 किलोमीटर अंदर तक आए, और 90 मिनट तक बिना किसी मेडिकल सहायता के नागरिकों की हत्या करते रहे। “आपका कोई जवाबदेही नहीं है,” उन्होंने कहा।

सिंधु नदी के पानी पर सरकार के बयानों पर भी सवाल उठाते हुए सौरभ ने कहा, “कभी कहते हैं कि सिंधु नदी का पानी रोक देंगे, पर कैसे और कब करेंगे, यह नहीं बताते।”

इस बीच, आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने भी सरकार से अपील की कि आतंकी हमले के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा, “पूरा देश इंतजार कर रहा है कि इन आतंकवादियों को उनकी भाषा में जवाब दिया जाए।”

Releated Posts

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, पप्पू यादव बोले- मेरी हत्या की साजिश रची जा रही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान युवक के घुसने से मचा बवाल,…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

6 साल बाद फिर खुला भारत-चीन सीमा व्यापार, नाथू ला और शिपकी ला दर्रों से कारोबार शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :कोविड और सीमा तनाव के कारण 2020 से बंद था व्यापार; नवंबर तक सप्ताह में…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

ब्रॉड पीक पर भीषण हिमस्खलन: निर्मल ‘निम्स’ पुर्जा समेत 10 पर्वतारोहियों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान में 7,000 मीटर की ऊंचाई पर हादसा, खराब मौसम के बीच राहत…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

सुबह-सुबह दिल्ली में महसूस हुए भूकंप के झटके, 2.9 रही तीव्रता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर जिले में था भूकंप का केंद्र, किसी नुकसान की सूचना नहीं नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top