• Home
  • Delhi
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, पप्पू यादव बोले- मेरी हत्या की साजिश रची जा रही
Image

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, पप्पू यादव बोले- मेरी हत्या की साजिश रची जा रही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान युवक के घुसने से मचा बवाल, चाकू से हमले की कोशिश का आरोप; पुलिस ने जांच शुरू की

नई दिल्ली। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की दिल्ली स्थित आवास पर रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक अचानक वहां पहुंच गया। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि युवक चाकू लेकर आया था और उन पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह उनकी हत्या की साजिश है, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं।

घटना के दौरान मौजूद समर्थकों ने युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि हाथापाई के दौरान युवक की पिटाई भी की गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। युवक की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

पप्पू यादव ने कहा कि हाल के दिनों में उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे संसद के आगामी सत्र और अपनी रणनीति पर बात करने वाले थे, तभी यह घटना हुई।

समर्थकों का कहना है कि सांसद के जनता दरबार में आम लोगों के आने-जाने पर कोई विशेष प्रतिबंध नहीं होता और वहां मेटल डिटेक्टर जैसी सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं रहती। उनका आरोप है कि तीन-चार लोग संदिग्ध तरीके से वहां पहुंचे थे और हमला करने का प्रयास किया। रोकने के दौरान कुछ समर्थकों को मामूली चोटें भी आईं।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अभी तक हमले की कोशिश और उसके कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Releated Posts

Gen Z को गुमराह करने की कोशिश हुई: इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

बोले- मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं, युवा भारत को विश्व गुरु बनाएंगे; नवीन पटनायक पर भी साधा निशाना…

ByByHindustan Mirror News Aug 9, 2026

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, आतंकी हमले के इनपुट के बीच 17 घंटे चली मॉक ड्रिल

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए…

ByByHindustan Mirror News Aug 9, 2026

NEET पर बड़ा फैसला अभी बाकी, ऑनलाइन परीक्षा पर केंद्र ने SC में साफ किया रुख

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : CBT या JEE की तर्ज पर दो चरणों में परीक्षा कराने पर अभी अंतिम…

ByByHindustan Mirror News Aug 8, 2026

अरुणाचल के 27 स्थानों को भारत ने आधिकारिक नक्शे मेंकिया शामिल, चीन को करारा जवाब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :सर्वे ऑफ इंडिया के मानचित्र में लोंगजू समेत कई रणनीतिक स्थान दर्जनई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश…

ByByHindustan Mirror News Aug 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *