• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • भाजपा यूपी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा टली, भूपेंद्र चौधरी संभालेंगे कार्यभार
Image

भाजपा यूपी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा टली, भूपेंद्र चौधरी संभालेंगे कार्यभार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 30 अप्रैल: 2025,

लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा फिलहाल टाल दी गई है। हाल ही में हुए आतंकी हमले के कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इस वजह से प्रदेश स्तर पर भी संगठनात्मक बदलावों पर रोक लग गई है।

जब तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ही कार्यभार संभालते रहेंगे। भाजपा के 28 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा भी फिलहाल स्थगित कर दी गई है। पार्टी ने यह निर्णय सुरक्षा कारणों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए लिया है।

प्रदेश और जिला अध्यक्षों की नई सूची अब राष्ट्रीय नेतृत्व के चुनाव के बाद ही जारी की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता और संगठन से जुड़े पदाधिकारी अब पार्टी के अगले निर्देश का इंतज़ार कर रहे हैं।

Releated Posts

जाति गिनेगा भारत, लेकिन असली सवाल है—गिनेगा कैसे?

जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की होगी गणना, पर वर्गीकरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं हुई तो 2011…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *