• Home
  • अलीगढ
  • बेटे के अत्याचार से त्रस्त बुजुर्ग की गुहार: “मेरी जान बचा लो साहब, मेरा बेटा मुझे मार डालेगा”
Image

बेटे के अत्याचार से त्रस्त बुजुर्ग की गुहार: “मेरी जान बचा लो साहब, मेरा बेटा मुझे मार डालेगा”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 2 मई : 2025,

गंगीरी, अलीगढ़:
थाना गंगीरी क्षेत्र के बूढ़ागांव निवासी बुजुर्ग लक्ष्मण सिंह पुत्र मोहनलाल ने अपने ही बेटे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। लक्ष्मण सिंह बृहस्पतिवार को गंगीरी थाने पहुंचे और रोते हुए पुलिस को तहरीर दी कि उनके बेटे ने उन्हें बेरहमी से पीटा है और वह उनकी हत्या भी कर सकता है।

बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात उनके बेटे ने उनसे सोना-चांदी की मांग की और जब उन्होंने इनकार किया तो उन्हें बुरी तरह पीट दिया। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि यह पहली बार नहीं है—उनका बेटा पहले भी दो बार उन्हें बुरी तरह मार चुका है। उन्होंने कहा कि अब तो हालत यह हो गई है कि बेटा उनका घोड़ा और तांगा भी छीन चुका है, जिससे वे कभी-कभार कमाई कर अपना पेट पालते थे।

बुजुर्ग की हालत देख और उनकी गंभीर बातों को सुनकर गंगीरी थाने के एसओ सुमित गोस्वामी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक पुलिस टीम को बेटे की गिरफ्तारी के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वे पहले भी दो बार थाने में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। इस बार उन्होंने साफ तौर पर अपनी जान को खतरा बताया और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

पुलिस ने बुजुर्ग की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले ने स्थानीय स्तर पर भी लोगों को झकझोर दिया है, जहां एक पिता अपने ही बेटे के हाथों असुरक्षित महसूस कर रहा है।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top