• Home
  • Delhi
  • विदेश से मिली रंगदारी की धमकी, गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन: दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर
Image

विदेश से मिली रंगदारी की धमकी, गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन: दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

कारोबारी के घर फायरिंग के बाद पुलिस ने घेरा, मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार देर रात पुलिस और विदेश में सक्रिय गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के शूटरों के बीच हुई मुठभेड़ में चार बदमाश मारे गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बदमाशों की गोली लगने से तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने इसे हाल के समय की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक बताया है।

पुलिस के अनुसार, सुशांत लोक फेस-2 निवासी कारोबारी विशाल बेरी को पिछले कुछ समय से विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल की ओर से करोड़ों रुपये की रंगदारी की धमकियां मिल रही थीं। कारोबारी द्वारा रकम नहीं देने पर गैंग के शूटरों ने उसके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की।

घटना की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान पुलिस को हथियारों से लैस संदिग्धों के स्कॉर्पियो वाहन में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर करीब 25 राउंड फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से चली गोलियों में पांचों आरोपी घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार बदमाशों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज जारी है। घायल तीनों पुलिसकर्मियों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसीपी सदर धर्मवीर सिंह ने चार बदमाशों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सभी आरोपियों के दीपक नांदल गैंग से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। घटनास्थल से बरामद हथियारों, स्कॉर्पियो वाहन और अन्य साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

पुलिस अब गैंग के स्थानीय नेटवर्क, विदेश से संचालित रंगदारी मॉड्यूल और वारदात में शामिल अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आने वाले दिनों में गैंग से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *