हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 3 मई : 2025,
होटल धीरज पैलेस में मायरा इवेंट्स कर रहा है आयोजन, ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध
अलीगढ़। फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका अलीगढ़ में आ रहा है। ‘बिगेस्ट मॉडल ब्रांड कोलैब फेस्टिवल फैशन एंड मॉडलिंग शो’ का ऑडिशन अब 4 मई, रविवार को अलीगढ़ के गांधीपार्क चौराहा स्थित होटल धीरज पैलेस में आयोजित किया जा रहा है।
मायरा इवेंट्स इंडिया प्रा. लि. द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह ऑडिशन विभिन्न जनपदों में पहले ही आयोजित किया जा चुका है, और अब अलीगढ़ इसका अगला ठिकाना बना है।
ग्रांड फिनाले में मिलेगा बॉलीवुड अभिनेत्री से मिलने का मौका
मायरा इवेंट्स के एमडी प्रशांत झा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शो का ग्रांड फिनाले बेहद खास होगा, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को बॉलीवुड अभिनेत्री यामिनी मल्होत्रा से मिलने का मौका भी मिलेगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को बड़े ब्रांड्स और इंडस्ट्री से जुड़ने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा, जो उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।
ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन अलीगढ़ के फैशन प्रेमियों की भारी मांग को देखते हुए आयोजकों ने ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। इच्छुक प्रतिभागी रविवार को सुबह 11 बजे होटल धीरज पैलेस पहुँचकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।














