• Home
  • हाथरस
  • नगला दुर्जिया के किसान अजीत सिंह कुछ घंटों के लिए बन गए दुनिया के सबसे अमीर किसान
Image

नगला दुर्जिया के किसान अजीत सिंह कुछ घंटों के लिए बन गए दुनिया के सबसे अमीर किसान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 4 मई : 2025,

हाथरस (सादाबाद)। ग्राम पंचायत मिढ़ावली के मजरा नगला दुर्जिया निवासी किसान अजीत सिंह उस समय स्तब्ध रह गए जब उन्होंने अपने एयरटेल पेमेंट बैंक खाते का बैलेंस चेक किया। उनके होश तब उड़ गए जब पता चला कि उनके खाते में 10 नील (1,000 खरब) रुपये की रकम जमा हो चुकी है। यह राशि इतनी अधिक है कि कई राज्यों के सालाना बजट को भी पीछे छोड़ दे।

पहले 1800 रुपये हुए थे कट, अब एक झटके में हजार खरब जमा

अजीत सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को उनके खाते से बिना किसी जानकारी के 1800 रुपये कट गए थे। तभी से वे लगातार अपना बैलेंस चेक कर रहे थे। रविवार को जब उन्होंने फिर से बैलेंस चेक किया, तो यह अविश्वसनीय रकम सामने आई।

उन्होंने तत्काल एयरटेल पेमेंट बैंक कस्टमर केयर पर संपर्क किया, जहां उन्हें बताया गया कि यह संभवतः तकनीकी गड़बड़ी है। इसके बाद अजीत सिंह ने कोतवाली सादाबाद में लिखित तहरीर दी और साथ ही साइबर क्राइम सेल में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

खाता फ्रीज, साइबर जाँच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक ने अजीत सिंह का खाता फ्रीज कर दिया है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि यह मामला स्पष्ट रूप से साइबर क्राइम से जुड़ा हो सकता है। पीड़ित को उचित जांच हेतु साइबर क्राइम सेल से संपर्क करने को कहा गया है।

किसान को फंसाने की आशंका, अजीत सिंह का बयान

अजीत सिंह का कहना है कि पहले उनके खाते से रुपये गायब हुए और अब एक ऐसी राशि जमा हो गई है, जिसकी कोई तर्कसंगत व्याख्या नहीं है। उन्हें आशंका है कि यह किसी साइबर अपराधी द्वारा उन्हें फंसाने की साजिश हो सकती है।

बैंक अधिकारी बोले: यह एक टेक्निकल एरर हो सकता है

बैंक अधिकारियों ने भी इस घटना को लेकर कहा है कि इतनी बड़ी रकम का किसी किसान के खाते में आना व्यवहारिक रूप से असंभव है और संभवतः यह कोई सिस्टम एरर है। फिलहाल बैंक तकनीकी टीम इस मामले की आंतरिक जांच कर रही है।

Releated Posts

बहन से लव मैरिज बनी हत्या की वजह, हाथरस में फौजी की गोली मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

हाथरस (उत्तर प्रदेश):हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र में भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

हाथरस: नियमित अनुकंपा नियुक्ति को 14 साल बाद मनमाने तरीके से निरस्त नहीं किया जा सकता- इलाहाबाद हाईकोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हाथरस– इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि नियमित रूप से…

ByByHindustan Mirror News Aug 8, 2025

भाभी के नाबालिग भाई को भगा ले गई,मामला थाने तक पहुंचा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें तीन…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2025

संतान की आस में पहुंची महिला से बाबा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 13 जुलाई 2025 फिरोजाबाद, हाथरस जनपद के सासनी थाना क्षेत्र की एक महिला से कथित…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top