• Home
  • मध्य प्रदेश
  • विवादों में घिरे मंत्री विजय शाह, कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान से मचा सियासी भूचाल
Image

विवादों में घिरे मंत्री विजय शाह, कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान से मचा सियासी भूचाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14 मई : 2025,

भोपाल | 14 मई 2025
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह एक विवादित बयान को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर जो टिप्पणी की है, उसे लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है।

मामला उस वक्त तूल पकड़ गया जब मंगलवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान विजय शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अहम भूमिका निभाने वाली आर्मी अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में कहा,
“जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े, हमने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवा दी।”

इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने विजय शाह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा,
“ऐसा बेहूदा और साम्प्रदायिक बयान देने वाला व्यक्ति कोई सामान्य आदमी नहीं है, बल्कि मध्य प्रदेश सरकार का मंत्री है।”

‘सेना का अपमान’— विपक्ष का आरोप

इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,
“इसे कर्नल सोफिया क़ुरैशी, पहलगाम में निर्दोषों को मारने वाले आतंकवादियों की बहन लगती हैं। इस व्यक्ति ने देश की सेना का अपमान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अनुरोध है कि इस व्यक्ति को तुरंत मंत्री पद से हटाया जाए। साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यह बयान पार्टी की सोच को दर्शाता है?”

विजय शाह ने मांगी माफी, दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद विजय शाह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा,
“अगर मेरे बयान से किसी समाज या कर्नल सोफिया कुरैशी आहत हुए हैं तो मैं 10 बार माफी मांगता हूं। मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। हम कर्नल सोफिया का सम्मान करते हैं। उन्होंने हमारी शान बढ़ाई है, इसे किसी और नज़रिए से नहीं देखा जाना चाहिए।”

बीजेपी नेतृत्व ने जताई नाराज़गी

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व ने विजय शाह के इस बयान पर नाराज़गी जताते हुए उन्हें दिल्ली तलब किया है। पार्टी ने उनसे इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व इस बयान को बेहद गैर-जिम्मेदाराना मान रहा है और जल्द ही इस पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की एक जांबाज़ अधिकारी हैं, जिन्होंने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नेतृत्व किया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने घाटी में सक्रिय कई आतंकियों को मार गिराया था। कर्नल सोफिया की भूमिका को सेना और रक्षा विशेषज्ञों ने अत्यंत साहसिक और रणनीतिक बताया है।

Releated Posts

दतिया उपचुनाव: ‘आशुतोष तिवारी हमारे प्रत्याशी’, नरोत्तम मिश्रा बोले- पार्टी कहेगी तो करूंगा प्रचार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :टिकट नहीं मिलने के बाद समर्थकों के हंगामे पर की शांति की अपील, कहा- कार्यकर्ता…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

दतिया उपचुनाव में भाजपा में बवाल: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद समर्थकों का प्रदर्शन, हाईकमान के फैसले…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

भोजशाला विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, मुस्लिम पक्ष ने हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हाई कोर्ट के मंदिर संबंधी फैसले पर उठे सवाल, अब सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई मध्य…

ByByHindustan Mirror News May 22, 2026

जीते-जी अपनी ही तेरहवीं: अपनों की बेरुखी से टूटे बुजुर्ग का दर्द

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ मध्य प्रदेश के Shivpuri जिले से सामने आई यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top