• Home
  • नई दिल्ली
  • दिल्ली-NCR में फिर सांस लेना हुआ मुश्किल: AQI 500 पार, राजधानी बनी ‘गैस चैंबर’
Image

दिल्ली-NCR में फिर सांस लेना हुआ मुश्किल: AQI 500 पार, राजधानी बनी ‘गैस चैंबर’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑15 मई : 2025

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। बुधवार सुबह से ही दिल्ली की हवा में धूल और धुंध का कहर छाया हुआ है। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई है और लोग सांस लेने में परेशानी महसूस कर रहे हैं। इस स्थिति को लेकर सियासी घमासान भी तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा सरकार को प्रदूषण पर घेरते हुए इसे ‘प्रबंधन विफलता’ करार दिया है।

15 मई को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के पार पहुंच गया, जो गंभीर स्तर से भी ऊपर माना जाता है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मई महीने में इतनी खराब हवा पहले कभी नहीं देखी। यह भाजपा सरकार के पर्यावरण प्रबंधन की विफलता का नतीजा है।”

दिल्ली-NCR के प्रमुख इलाकों में एक्यूआई स्तर

क्षेत्रAQI स्तर
पूसा244
शादीपुर287
पंजाबी बाग358
चांदनी चौक198
लोधी रोड284
आईटीओ231

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सवाल उठाया है कि अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़े एक-दूसरे से मेल क्यों नहीं खाते। उन्होंने सरकारी और निजी स्रोतों से प्रदूषण के आंकड़ों में भारी अंतर को लेकर पारदर्शिता की मांग की।

आप नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा, “दिल्ली में भाजपा की चार इंजन वाली सरकार सिर्फ धुआं छोड़ रही है। न कोई योजना है, न जवाबदेही। दिल्ली को साफ हवा चाहिए, न कि भाषण और जुमले।”

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने 2022 से 2024 तक 15 मई के AQI आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि “इन तीन वर्षों में कभी भी AQI 243 से ऊपर नहीं गया, लेकिन इस बार यह 500 पार हो गया है। भाजपा को इसके लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा कहां हैं?”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “जब न पराली जल रही है, न सर्दी है, फिर भी दिल्ली की हवा में ज़हर घुला हुआ है। यह स्थिति टूटी सड़कों से उड़ती धूल, वाहनों के धुएं और कूड़ा जलाने के कारण पैदा हुई है।”

यादव ने यह भी कहा कि “भाजपा और आप दोनों सरकारें प्रदूषण पर पूरी तरह फेल हो गई हैं। जनता से किए गए हरित और स्वच्छ दिल्ली के वादे सिर्फ खोखले जुमले साबित हुए हैं।”

आप और कांग्रेस दोनों दलों ने सरकार से तत्काल एक्शन प्लान जारी करने और प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जमीनी स्तर पर कार्रवाई करने की मांग की है। दोनों पार्टियों का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण केवल दस्तावेजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि वास्तविक कार्यवाही दिखाई देनी चाहिए।

Releated Posts

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

NSG का पहला महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी नारी शक्ति

12 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण में महिला जवानों को मिलेगी कमांडो तकनीक, हथियार संचालन, टैक्टिकल ऑपरेशन और बंधक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

FSSAI का बड़ा एक्शन, दिग्गज फूड ब्रांड्स पर कसा शिकंजा, 5-स्टार होटल और रेस्टोरेंट्स को भी नोटिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भ्रामक विज्ञापन, गलत दावे और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन पर 150 से ज्यादा नोटिस;…

ByByHindustan Mirror News Aug 23, 2026

यमन-सोमालिया में समुद्री लुटेरों का आतंक, दो जहाजहाईजैक; 22 भारतीय फंसे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :अदन की खाड़ी में 16 और सोमालिया तट के पास छह भारतीय नाविकों समेतजहाज कब्जे…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *