• Home
  • बाराबंकी
  • बाराबंकी में ट्रक और ई-रिक्शा की भिड़ंत: किशोरी समेत दो की मौत, सात घायल
Image

बाराबंकी में ट्रक और ई-रिक्शा की भिड़ंत: किशोरी समेत दो की मौत, सात घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑17 मई : 2025

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक किशोरी भी शामिल है। वहीं, सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे हुआ जब एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। ये लोग सफदरगंज क्षेत्र के उधौली गांव में आयोजित शादी में शामिल होकर अपने गांव चंद्रभान पुरवा (थाना असंदरा क्षेत्र) लौट रहे थे। जैसे ही उनका ई-रिक्शा हाईवे पर पहुंचा, एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोग सड़क पर बिखर गए।

हादसे में एक किशोरी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा में सवार सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
10 वर्षीय बच्चा सचिन भी हादसे में घायल हुआ है, लेकिन उसे मामूली चोटें आई हैं। हालांकि वह मानसिक रूप से काफी डरा हुआ है। सचिन ने बताया कि ट्रक ने ई-रिक्शा को सीधे सामने से टक्कर मारी थी।

हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उनके साथ पुलिस टीम भी मौजूद रही। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

जैसे ही परिजनों को हादसे की खबर मिली, वे जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शादी की खुशी मातम में बदल गई। गांव में शोक की लहर है।

Releated Posts

बाराबंकी टोल प्लाजा: “कोई वकील केस लेने को तैयार नहीं” सुप्रीम कोर्ट ने केस किया दिल्ली ट्रांसफर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ आरोपियों को जमानत, “कोई वकील केस लेने को तैयार नहीं” का दावा Supreme Court of…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

बाराबंकी: शकील बाबा के उर्स पर प्रशासन ने लगाई रोक, साम्प्रदायिक तनाव की आशंका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025 बाराबंकी के फूलपुर गांव में इस बार शकील बाबा के 75…

ByByHindustan Mirror News Jun 12, 2025

बाराबंकी: जिला अस्पताल में मरीज की जेब में मोबाइल फटने से मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025 बाराबंकी के जिला अस्पताल में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2025

बाराबंकी: हाईवे पर एएनटीएफ की छापेमारी, 2.05 करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 बाराबंकी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की बाराबंकी यूनिट ने…

ByByHindustan Mirror News Jun 2, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top