• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: अस्थि विसर्जन से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, युवक की मौत, एक घायल
Image

अलीगढ़: अस्थि विसर्जन से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, युवक की मौत, एक घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 02 जुलाई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद के थाना टप्पल क्षेत्र में मंगलवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया, जिसमें अस्थि विसर्जन कर लौट रहे दो युवकों की बाइक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव शाहनगर सोरोला निवासी मूलचंद शर्मा उर्फ मूला अपने साथी चंद्रवीर सिंह के साथ यमुना नदी पर अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए गए थे। दोनों युवक अस्थि विसर्जन के बाद बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। वापसी के दौरान जब वे पीपली गांव के समीप पहुंचे, तभी उनकी बाइक की आमने-सामने से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि चंद्रवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मूलचंद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल थाना टप्पल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मूलचंद को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया।

इधर हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *