• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से युवा किसान की मौत, टहलते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
Image

अलीगढ़: तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से युवा किसान की मौत, टहलते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 22 मई : 2025

अलीगढ़, सुबह बीधानगर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। सुबह टहलने निकले 24 वर्षीय युवा किसान टिंकू की जान एक बेकाबू लोडर वाहन ने ले ली। यह हादसा अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर उस वक्त हुआ जब टिंकू सड़क किनारे टहल रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे खुर्जा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार लोडर पहले सड़क किनारे खड़ी खाद से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया, फिर बेकाबू होकर टहल रहे टिंकू को कुचलते हुए एक मकान के हिस्से में घुस गया। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल टिंकू को एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक किसान टिंकू, बीधानगर निवासी रामप्रकाश का बड़ा बेटा था। वह अविवाहित था और अपने छोटे भाई के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। परिजन और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही गभाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोडर चालक को हिरासत में ले लिया गया। लोडर गाजियाबाद निवासी राजेंद्र चला रहा था, जो दिल्ली से प्रयागराज की ओर जा रहा था। पुलिस ने लोडर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *