• Home
  • UP
  • विधायक पूजा पाल पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Image

विधायक पूजा पाल पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

प्रयागराज की कर्नलगंज पुलिस ने चायल विधायक पूजा पाल पर सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी उमेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी ACP राजीव यादव की अगुवाई में लल्ला चुंगी इलाके से की गई।

आरोपी उमेश कुमार यादव, प्रतापगढ़ जिले के धधुआ गाजन गांव का निवासी है। वह हाल के दिनों में लगातार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भ्रामक टिप्पणियां कर रहा था। इस पर विधायक पूजा पाल ने डीजीपी को पत्र सौंपकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से आरोपी को दबोचा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति महिला जनप्रतिनिधियों या अन्य नागरिकों के खिलाफ सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल न कर सके।

विधायक पूजा पाल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे कृत्य महिला सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चोट हैं। उन्होंने प्रशासन से त्वरित व कठोर कार्रवाई की अपेक्षा जताई है, जिससे महिला नेताओं को मानसिक प्रताड़ना से बचाया जा सके।

गिरफ्तारी के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने आमजन से संयम और जिम्मेदार व्यवहार करने की अपील की है।

Releated Posts

यूपी बोर्ड के स्कूलों में 60 हजार अनुदेशकों की भर्ती, 108 नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम होंगे लागू

प्रयागराज।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने विद्यालयी शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

बहन से लव मैरिज बनी हत्या की वजह, हाथरस में फौजी की गोली मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

हाथरस (उत्तर प्रदेश):हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र में भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

हर पन्ने पर लिखना होगा अनुक्रमांक और कॉपी नंबर ,यूपी बोर्ड हाईस्कूल–इंटर परीक्षा के लिए सख्त निर्देश लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नकल रोकने को नई व्यवस्थाप्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में इस…

ByByHindustan Mirror News Feb 7, 2026

साइबर धोखाधड़ी पीड़ितों को बड़ी राहत: 25 हजार रुपये तक मुआवजे का प्रस्ताव

नई दिल्ली,।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आम बैंक उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News Feb 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top