• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: एनएच-34 पर हादसों के बाद कार्रवाई: सीमेंट फैक्टरी यूनिट हेड और टोल मैनेजर पाबंद
Image

अलीगढ़: एनएच-34 पर हादसों के बाद कार्रवाई: सीमेंट फैक्टरी यूनिट हेड और टोल मैनेजर पाबंद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14 मई : 2025,
अलीगढ़ |

अलीगढ़-गाजियाबाद नेशनल हाईवे (एनएच-34) पर गलत दिशा में चलने और बेतरतीब तरीके से खड़े ट्रकों के कारण हो रहे सड़क हादसों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को थाना पुलिस ने सीमेंट फैक्टरी के यूनिट हेड आशीष चंद्रावत और एनएचएआई की रूट पेट्रोलिंग में लापरवाही बरतने पर टोल मैनेजर सुमित कुमार को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया है।

एसडीएम गभाना विनीत कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों अधिकारियों को ₹5-5 लाख के निजी मुचलके पर पाबंद किया गया है। इसके साथ ही उन्हें 17 मई को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एनएच-34 पर लोधा क्षेत्र के चिकावटी मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें चार पुलिसकर्मियों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और एडीएम सिटी अमित भट्ट, एआरटीओ प्रशासन प्रवेश कुमार तथा एसडीएम गभाना विनीत कुमार मिश्रा की संयुक्त टीम ने सोमना मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान तीन वाहनों को सीज किया गया जबकि 17 वाहनों का चालान किया गया था।

इसके बावजूद सीमेंट फैक्टरी से जुड़े ट्रकों की बेतरतीब पार्किंग का सिलसिला जारी रहा, जिससे सड़क पर खतरा बना रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब फैक्टरी प्रबंधन और टोल ऑपरेटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *