• Home
  • देश-विदेश
  • पाकिस्तान में पहलगाम हमले के बाद खौफ का माहौल, भारत के एक्शन से घबराया इस्लामाबाद राष्ट्रपति ने बुलाई नेशनल असेंबली की आपात बैठक
Image

पाकिस्तान में पहलगाम हमले के बाद खौफ का माहौल, भारत के एक्शन से घबराया इस्लामाबाद राष्ट्रपति ने बुलाई नेशनल असेंबली की आपात बैठक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 4 मई : 2025,

इस्लामाबाद:
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसके बाद से पाकिस्तान में तनाव और घबराहट का माहौल है। भारत की संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंका से डरे पाकिस्तान ने तुरंत प्रभाव से अपनी नेशनल असेंबली की आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक 5 मई, 2025 को शाम 5 बजे इस्लामाबाद स्थित संसद भवन में आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रपति ने आपात बैठक बुलाई, संविधान के अनुच्छेद 54 का हवाला

पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने अपनी संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस विशेष बैठक को बुलाया है। आधिकारिक बयान में कहा गया,

“इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 54 की धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत, राष्ट्रपति ने 5 मई को शाम 5 बजे संसद भवन, इस्लामाबाद में नेशनल असेंबली की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।”

इमरान खान का समर्थन या विरोध? संसद में दिलचस्प सियासी समीकरण

इस आपात बैठक में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता, मंत्री और सुरक्षा विशेषज्ञ शामिल होंगे। खास नजर इस बात पर रहेगी कि जेल में बंद इमरान खान की पार्टी पीटीआई (PTI) का इस मसले पर क्या रुख होता है।
हालांकि, इमरान खान पहले ही एक बयान में कह चुके हैं कि वे “भारत के खिलाफ सरकार के साथ खड़े होंगे।” सेना प्रमुख द्वारा चार जनरल को जेल भेजकर इमरान से समर्थन मांगना, इस स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

भारत-पाकिस्तान तनाव पर संसद में खुली बहस की तैयारी

बैठक में भारत के साथ बढ़ते तनाव पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही पाकिस्तान की सैन्य और कूटनीतिक रणनीति पर विचार किया जाएगा। यह बैठक पाकिस्तान के अंदरूनी और बाहरी सुरक्षा हालात को ध्यान में रखकर बुलाई गई है।

भारत की सख्त कार्रवाई से पाकिस्तान में मचा हड़कंप

भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर कड़ा एक्शन लिया है:

  • सभी राजनयिक संबंध समाप्त किए गए
  • सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया गया
  • भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द
  • पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू

इस कदम से पाकिस्तान की सरकार और सेना में बेचैनी का माहौल है। भारत की कड़ी प्रतिक्रिया से पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सीमा पर बढ़ी हलचल, मिसाइल परीक्षण और सायरन से दहशत

पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर लगातार हाई लेवल बैठकों में व्यस्त हैं। पाकिस्तान ने सीमा पर सायरन बजाना शुरू कर दिया है और लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है। इस सबके बीच बिलावल भुट्टो का विवादित बयान—

“अब सिंधु में पानी नहीं, खून बहेगा।”
स्थिति की गंभीरता को और भड़काने वाला माना जा रहा है।

पाकिस्तान खौफ में, भारत की अगली चाल पर सबकी नजर

पाकिस्तान की सरकार इस समय बड़े दबाव में है। भारत की सख्त नीति और जनता के गुस्से को देखते हुए अगला कदम निर्णायक हो सकता है। संसद की यह आपात बैठक सिर्फ एक चर्चा नहीं, बल्कि पाकिस्तान के भविष्य की सुरक्षा रणनीति की दिशा तय कर सकती है।

Releated Posts

कराची में फिदायीन हमला, पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका; 3 रेंजर समेत 8 लोगों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : धमाके के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, पूरे इलाके में मचा हड़कंप कराची। पाकिस्तान के…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही: 235 की मौत, 1,500 से अधिक घायल, 200 लोग अब भी मलबे में फंसे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 126 साल के सबसे विनाशकारी भूकंपों में शामिल त्रासदी वेनेजुएला में बुधवार शाम आए…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

ब्रिटेन में टूटा 50 साल पुराना रिकॉर्ड, जून का सबसे गर्म दिन दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 35.8 डिग्री तक पहुंचा पारा, लोगों का हाल बेहाल ब्रिटेन इस समय भीषण गर्मी…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही, कई इमारतें क्षतिग्रस्त; सुनामी अलर्ट !

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कराकास समेत कई इलाकों में महसूस हुए दो बड़े झटके वेनेजुएला में आए दो…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top