• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • अखिलेश यादव का करणी सेना को जवाब: “हम डरने वाले नहीं, आगरा जरूर जाएंगे”
Image

अखिलेश यादव का करणी सेना को जवाब: “हम डरने वाले नहीं, आगरा जरूर जाएंगे”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 15अप्रैल: 2025,

आगरा/लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करणी सेना के विरोध प्रदर्शन और धमकियों पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे डरने वालों में से नहीं हैं और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगरा जरूर जाएंगे।

अखिलेश यादव ने एनएसजी सुरक्षा हटाए जाने पर भी बेबाकी से कहा कि उन्हें इसका कोई मलाल नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जो डरपोक हैं, वही एनएसजी रखते हैं। मुझे एनएसजी हटने का कोई अफसोस नहीं है।”

उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। उद्योगपति डरे हुए हैं और सरकार से सवाल पूछने की हिम्मत नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कि “वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी” सिर्फ एक सपना बनकर रह गई है।

अखिलेश ने कहा कि वह महाराजाओं या किसी खास समुदाय के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “राजा की कोई जाति नहीं होती” और उनका किसी से व्यक्तिगत विरोध नहीं है।

दिल्ली और लखनऊ की सरकारों पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, “अब जब चलाचली की बेला है, तब डंडे की बात हो रही है। दिल्ली वाले लखनऊ वालों को चकमा देने में लगे हैं।”

अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे सोशल मीडिया पर किसी तरह की प्रतिक्रिया न दें और संयम बनाए रखें।


“अगला डीजीपी या तो कार्यवाहक होगा या सिंह” – अखिलेश यादव का बड़ा दावा

सपा अध्यक्ष ने एक और बड़ा बयान देते हुए कहा कि गृह विभाग में अगला प्रमुख अधिकारी यानी डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) या तो कार्यवाहक होगा या फिर ‘सिंह’। उन्होंने इस बात को लेकर आश्वस्ति जताई और कहा कि यह तय है।

Releated Posts

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

हंगामे के बीच यूपी विधानसभा में 59,019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष पर सीएम योगी का तीखा हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य पर विशेष जोर; राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *