• Home
  • Uncategorized
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला: कहा- रद्द हो अग्निवीर योजना, भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार
Image

अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला: कहा- रद्द हो अग्निवीर योजना, भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑17 मई : 2025

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर तीखा प्रहार किया है। शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अग्निवीर योजना को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया और इसे तत्काल रद्द करने की मांग की।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार, बेईमानी और लूट की प्रतीक बताते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कहा, “जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा की सरकार केवल झूठ और प्रचार के सहारे चल रही है, लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है और उसे भाजपा की असलियत का अंदाजा हो चुका है।”

सपा अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा शासन में भूमाफिया पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई जिलों में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं और गरीबों की जमीनें छीनी जा रही हैं। “भाजपा के नेता और अधिकारी मिलकर गरीबों और किसानों की जमीन हड़पने का काम कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।

अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना को सेना की गरिमा और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि देश की सेना पर हर नागरिक को गर्व है, लेकिन भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना लागू कर युवाओं के स्थायी सैन्य सेवा के सपने को चकनाचूर कर दिया है।

“यह योजना युवाओं को सेना में स्थायी रोजगार से वंचित करती है। इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार का विकास केवल कागजों पर सीमित है। “इन्वेस्टमेंट समिट होती हैं, बड़ी-बड़ी घोषणाएं होती हैं, लेकिन जमीन पर कोई निवेश नहीं दिखता। उद्योगपति यूपी में इसलिए निवेश नहीं कर रहे क्योंकि अफसर और एजेंट पहले ही कमीशन मांग लेते हैं।”

सपा प्रमुख ने कहा कि कई जगहों पर अधिकारियों के तबादले के बाद टेंडर रद्द किए जा रहे हैं, जिससे विकास कार्यों में बाधा आ रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश का विकास भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा हुआ है। जब तक कमीशनखोरी खत्म नहीं होगी, तब तक विकास अधूरा ही रहेगा।”

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार से अब नौकरी, रोजगार और विकास की कोई उम्मीद नहीं बची है। “जनता अब समाजवादी सरकार का इंतजार कर रही है, जो ईमानदारी से काम करे और हर तबके को विकास का लाभ दे।”

गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद से समाजवादी पार्टी लगातार योगी सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर रही है। पार्टी अग्निवीर योजना का शुरू से ही विरोध करती आ रही है। इसके अलावा कानून-व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर भी सपा भाजपा सरकार को घेरती रही है।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top