• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ हादसा: जानवर से बचने के चक्कर में ट्रैक्टर ने अचानक लगाई ब्रेक, कंटेनर टकराया, चालक और परिचालक घायल
Image

अलीगढ़ हादसा: जानवर से बचने के चक्कर में ट्रैक्टर ने अचानक लगाई ब्रेक, कंटेनर टकराया, चालक और परिचालक घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 11अप्रैल: 2025, अलीगढ़,
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर गांव अंडला के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। चेन्नई से परचून का सामान लेकर गुरुग्राम जा रहा एक कंटेनर, लोहे के गार्डर से लदे ट्रैक्टर से टकरा गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रहे आवारा जानवर से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगा दी।

कैसे हुआ हादसा:
ट्रैक्टर के सामने अचानक एक जानवर आ गया, जिससे बचने के लिए चालक ने ब्रेक लगाई। पीछे से आ रहा कंटेनर ट्रैक्टर में लदे लोहे के गार्डर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान:
कंटेनर चालक पुष्पेंद्र पुत्र बदन सिंह, निवासी नगला पाती, थाना भौगांव, जनपद मैनपुरी और हेल्पर विपिन पुत्र अजयवीर, निवासी बनपोई, थाना मोहम्मदाबाद, जिला फर्रुखाबाद को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top