• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज ने जवां के आंगनवाड़ी केंद्र पर मनाया मासिक धर्म स्वच्छता दिवस
Image

अलीगढ़: एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज ने जवां के आंगनवाड़ी केंद्र पर मनाया मासिक धर्म स्वच्छता दिवस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़ जवां , 29 मई: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा बुधवार को जवां स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभाग की अध्यक्ष प्रो. उज्मा इरम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, शिक्षा और सहयोग के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस वर्ष की थीम “पीरियड-फ्रेंडली वर्ल्ड” रही।

कार्यक्रम की शुरुआत जूनियर रेजिडेंट डॉ. आयुषी गुप्ता के व्याख्यान से हुई, जिसमें उन्होंने मासिक धर्म की शारीरिक प्रक्रिया, स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता और आत्म-देखभाल के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान महिला प्रजनन तंत्र का एक शैक्षिक मॉडल भी प्रस्तुत किया गया, जिसे जूनियर रेजिडेंट्स ने ही तैयार किया था। इससे प्रतिभागियों को विषय को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिली।

वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. कार्तिका पी ने मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं और शर्म को समाप्त कर खुला संवाद स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और किशोरियों के लिए।

इसके अतिरिक्त, 2020 बैच की इंटर्न डॉ. अमरीन तय्यब और डॉ. अलीशा नवाब द्वारा ‘मिथक भंजन सत्र’ आयोजित किया गया, जिसमें मासिक धर्म से जुड़ी आम भ्रांतियों को वैज्ञानिक तथ्यों के साथ प्रभावी ढंग से खंडित किया गया। इस संवादात्मक सत्र को महिलाओं और किशोरियों ने अत्यंत सराहा।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *