अलीगढ़। अलीगढ़ शहर की रियाज कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय इरफान मंगलवार दोपहर भीषण गर्मी और लू के बीच स्कूटी से अनूपशहर रोड होते हुए किसी काम से जा रहे थे। भीषण गर्मी के कारण उन्हें चक्कर आ गया।
स्कूटी पर अचानक चक्कर आ गया। इसी दौरान उनकी स्कूटी सामने से आ रही एक बस से टकरा गई। हेलमेट पहने होने के कारण उनके सिर में चोट नहीं आई।
शरीर में बहुत गर्मी और थकावट दिख रही थी, लेकिन हेलमेट पहनने के कारण उनका सिर सुरक्षित रहा। सूचना मिलते ही उन्हें तुरंत एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज की आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
















