• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: महरावल 8 घंटे बिजली गुल, आठ गांवों में गर्मी से हाहाकार
Image

अलीगढ़: महरावल 8 घंटे बिजली गुल, आठ गांवों में गर्मी से हाहाकार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। महरावल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आठ गांवों में गुरुवार को करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई कटौती रात 8:20 बजे जाकर खत्म हुई, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जामुनका गांव के निवासी वनवासी अमर कुमार ने बताया कि आठ घंटे तक बिजली न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों में पंखे और कूलर बंद होने से महिलाएं और बच्चे खासे परेशान रहे।

ग्रामीण अवर अभियंता अंशुमान यादव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन से जुड़े एक फीडर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है और शाम 8:20 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि ऐसी तकनीकी खराबियों को समय रहते दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानियों से बचा जा सके।

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top