हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 4 जून 2025 अलीगढ़
अलीगढ़। थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के गांव हाजीपुर में मायके आई विवाहिता ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है।
मूल रूप से कस्बा कोल क्षेत्र के मोहल्ला बदरिया निवासी अंजली (25) की शादी करीब सात साल पहले हाजीपुर निवासी हरवीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। इसी वजह से अंजली कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी।
बताया जा रहा है कि सोमवार को अंजली ने घर में ही किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर थाना महुआ खेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पिता की तहरीर पर पति हरवीर सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।














