• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ नगर निगम ने रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान: सम्पत्ति कर वसूली में 88.80 करोड़ का रिकॉर्ड
Image

अलीगढ़ नगर निगम ने रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान: सम्पत्ति कर वसूली में 88.80 करोड़ का रिकॉर्ड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 19 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़: अलीगढ़ नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में सम्पत्ति कर वसूली के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इस वर्ष 2,22,710 सम्पत्ति कर बिलों का वितरण किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 88.80 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड वसूली हुई। यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 की 65.22 करोड़ रुपये की तुलना में 23.58 करोड़ रुपये अधिक है। यह उपलब्धि निगम की कार्यकुशलता, पारदर्शी व्यवस्था और नागरिक सहभागिता का जीवंत प्रमाण है।

नगर आयुक्त ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रारंभ में ही 37,950 बिलों का वितरण हो चुका है। नागरिक स्वप्रेरणा से निगम के कैश काउंटरों पर बिल प्राप्त कर समय पर कर जमा कर रहे हैं, जो कर प्रणाली में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। इस सफलता के पीछे निगम की भविष्यद्रष्टा रणनीति और तकनीकी नवाचारों का बड़ा योगदान है। जीआईएस तकनीक से किए गए व्यापक सर्वेक्षण के आधार पर आवासीय और व्यावसायिक भवनों का वैज्ञानिक कर निर्धारण किया गया। साथ ही, एकल विंडो प्रणाली के जरिए भवन स्वामियों को आपत्ति दर्ज कराने और त्वरित निस्तारण की सुविधा प्रदान की गई।

नगर आयुक्त ने बताया कि सीमित कार्मिकों के बावजूद आउटसोर्सिंग के माध्यम से जोनवार बिल वितरण सुनिश्चित कर दक्षता और समयबद्धता कायम की गई। इससे राजस्व क्षति को रोका गया और निगम की आय में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज हुई। जीआईएस सर्वेक्षण में किसी भी सम्पत्ति को छोड़ने या बिल वितरण में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं रखी गई।

उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 और सम्पत्ति कर नियमावली, 2000 के तहत निगम प्रत्येक चार वर्षों में सामान्य कर निर्धारण और नव निर्मित भवनों का सर्वेक्षण व करारोपण सुनिश्चित करता है। इससे सतत राजस्व वृद्धि संभव हो रही है। नगर निगम नागरिकों की निजता, सुविधा और सहभागिता को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ शहरी ढांचे को सशक्त और सतत विकास की दिशा में अग्रसर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *