• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़, थाना अकराबाद ग्राम नगला पुसा में दो पक्षों में मारपीट,
Image

अलीगढ़, थाना अकराबाद ग्राम नगला पुसा में दो पक्षों में मारपीट,

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 2 मई : 2025,

अलीगढ़, थाना अकराबाद – दिनांक 30 अप्रैल 2025 को थाना अकराबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला पुसा से मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। जांच में पता चला कि नगला पुसा निवासी एक व्यक्ति के साथ बलीपुर गांव के दो व्यक्तियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। घटना में घायल व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके आधार पर थाना अकराबाद में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी बरला श्री गर्वित सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद के चलते यह घटना हुई है। पुलिस द्वारा अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top