• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: जन कल्याण समिति द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर शाहजमाल में महारक्तदान शिविर का आयोजन
Image

अलीगढ़: जन कल्याण समिति द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर शाहजमाल में महारक्तदान शिविर का आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: शनिवार 14 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, 14 जून 2025: जन कल्याण समिति ने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शाहजमाल में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि, यूट्यूबर रमशा सुल्तान ने फीता काटकर किया। रमशा सुल्तान ने जन कल्याण समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “यह संस्था जो कार्य कर रही है, वह नोबल वर्क है। ऐसे प्रयासों के लिए इस संस्था को बड़े मंच पर सम्मानित किया जाना चाहिए, जो इसका हक भी है।”

शिविर में 56 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ने कहा, “हमारा उद्देश्य रक्तदान के माध्यम से लोगों की जान बचाना है। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। हम जरूरतमंदों की तलाश कर उनकी मदद करते हैं।” वहीं, संस्था के सचिव मुजफ्फर इकबाल ने बताया, “हमारी संस्था रक्तदान शिविर की तैयारियों को काफी पहले से शुरू कर देती है। हम लोगों से मिलकर उन्हें रक्तदान के प्रति जागरूक करते हैं और अलीगढ़ में हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने का प्रयास करते हैं।”

इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के सलाहकार डॉ. सुहैल अब्बास ने भी संस्था के कार्यों की प्रशंसा की।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *