हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 16 अप्रैल: 2025,
अलीगढ़, 16 अप्रैल 2025: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 17 अप्रैल को सांय 04 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से शासन की प्राथमिकता में शामिल फ्लैगशिप प्रोजेक्ट और जिले में संचालित 1 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सीएम डैशबोर्ड से संबंधित विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ समय पर बैठक में भाग लें।

















