हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025 अलीगढ़
अलीगढ़। मुजफ्फरनगर में तैनात एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगे हैं। सिपाही की पत्नी ने पति पर दहेज उत्पीड़न और अन्य महिलाओं से संबंध रखने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
इसी मामले में बुलंदशहर की रहने वाली एक युवती ने भी सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और पांच लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसकी 2020 में आरोपी सिपाही से दोस्ती हुई थी, फिर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए गए।
कुछ दिन बाद सिपाही की ससुरालियों ने पांच लाख रुपये की मांग कर दी। जब युवती ने मना किया, तो उसके साथ मारपीट और धमकी दी गई।
पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














