• Home
  • अलीगढ
  • जय भीम विवाद पर अलीगढ़: सपा नेताओं को नजरबंद किया गया
Image

जय भीम विवाद पर अलीगढ़: सपा नेताओं को नजरबंद किया गया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 2 मई : 2025,

रामजी लाल सुमन का काफिला अलीगढ़ में हुआ रुकवाया, पुलिस ने आगरा वापस भेजा

27 अप्रैल को समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का काफिला बुलंदशहर जा रहा था, लेकिन अलीगढ़ में काफिले पर विरोध हुआ। अलीगढ़ में काफिले पर टायर फेंके गए और काले झंडे दिखाए गए। इस घटनाक्रम के बाद गभाना टोल पर पुलिस-प्रशासन ने सुमन को आगरा वापस भेजने का आदेश दिया।

रामजी लाल सुमन का अलीगढ़ में आगमन होने वाला था, और इसे लेकर प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी। हालांकि, आगरा पुलिस-प्रशासन ने उन्हें उनके काफिले के साथ अलीगढ़ जाने से रोक दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि सुरक्षा कारणों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया।

सुमन के प्रतिनिधि मंडल में अलीगढ़ के सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, सपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती, प्रदेशाध्यक्ष संतोष जाटव, पूर्व विधायक जफर आलम, वीरेश यादव, जिला महासचिव मनोज यादव और शहर विधानसभा अध्यक्ष मो. साजिद शामिल थे। इन सभी नेताओं को पहले आगरा भेजा गया, फिर वहां से उन्हें अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र जाने का प्लान था, जहां हाल ही में यू-ट्यूबर छविकांत, राहुल और प्रदीप को पीटने का मामला सामने आया था। आरोप है कि इन युवकों को जय भीम बोलने पर पीटा गया था।

अलीगढ़ पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर और अन्य नेताओं को नजरबंद कर दिया है। इस कड़ी में पुलिस ने पहले ही अलीगढ़ में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती हुई थी।

सुमन के काफिले पर हमले के बाद मामला दर्ज किया गया और इस मामले में चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया।

Releated Posts

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *