• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: तेज आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, 33 केवी लाइनें ठप, खंभे गिरे
Image

अलीगढ़: तेज आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, 33 केवी लाइनें ठप, खंभे गिरे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। 1 जून की शाम अचानक बदले मौसम ने शहर और ग्रामीण अंचलों की बिजली व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया। तेज आंधी और बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं और पूरे पेड़ बिजली की लाइनों पर गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर के धनीपुर, सुदामापुरी, डी सेंटर, भुजपुरा, गूलर रोड, रावण टीला, विक्रम कॉलोनी, स्वर्ण जयंती नगर, क्वार्सी, रामघाट रोड, जैसे क्षेत्रों में 33 केवी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं।

रामघाट रोड पर पीएसी के पास पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया, जिससे राहगीरों को अंधेरे में चोटें आईं। इसके अलावा अनूपशहर रोड और क्वार्सी बाईपास सहित कई इलाकों में करीब 15 बिजली के खंभे गिर गए, जिससे तीन किलोमीटर लंबी लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे शहर के साथ-साथ देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

शहर के इन इलाकों में बिजली रही प्रभावित
देवी नगला, डोरी नगर और सुरेंद्र नगर समेत कई मोहल्लों में घंटों बिजली नहीं रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों अंडला, अतरौली और हरदुआगंज के कई गांवों में भी देर रात तक अंधेरा पसरा रहा।

लोगों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी
अचानक आई आंधी और उसके बाद बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल, बाजार, और रिहायशी इलाकों में अंधेरे के कारण असुविधा रही। कुछ स्थानों पर इन्वर्टर और जेनरेटर से काम चलाया गया।

Releated Posts

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top