• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ :डेटिंग ऐप पर अलीगढ़ का छात्र ब्लैकमेलिंग का शिकार
Image

अलीगढ़ :डेटिंग ऐप पर अलीगढ़ का छात्र ब्लैकमेलिंग का शिकार

अलीगढ़ में 16 वर्षीय छात्र एक डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गया। मामला इतना गंभीर हो गया कि छात्र मानसिक तनाव में आकर अवसादग्रस्त हो गया और उसने अपने पिता को पूरी घटना बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रंगदारी, आईटी एक्ट और गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ऐप डाउनलोड कर फंसा छात्र

जानकारी के अनुसार, कक्षा 11 का छात्र अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए मोबाइल पर कोमे ऐप नामक डेटिंग एप्लिकेशन डाउनलोड कर बैठा। कुछ ही समय बाद उसके पास लिंक आया, जिसे क्लिक करते ही अलग-अलग युवतियों से उसकी बातचीत शुरू हो गई। युवतियां वीडियो कॉल पर उसे बातचीत में उलझा लेतीं और देखते-ही-देखते निर्वस्त्र हो जातीं। वे छात्र को भी ऐसा करने के लिए उकसाती रहीं।

वीडियो बनाकर की रंगदारी

छात्र ने भी कुछ बार भूलवश ऐसा कर दिया, जिसका वीडियो बना लिया गया। इसके बाद उससे रुपये की मांग की जाने लगी। छात्र ने ऐप डिलीट कर दिया, लेकिन इसके बाद अजय नाम के युवक ने फोन पर धमकाना शुरू कर दिया। उसने बदनाम करने की धमकी देते हुए पैसे नहीं देने पर अपमानजनक वीडियो वायरल करने की बात कही।

पिता की शिकायत पर केस दर्ज

परेशान छात्र ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। पिता ने वजह पूछी तो उसने घटना बताई। पिता का कहना है कि इस जाल में आगरा की एक युवती और शाहगंज की एक अन्य युवती भी शामिल हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *