• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: किशोरी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
Image

अलीगढ़: किशोरी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

अलीगढ़। सासनी गेट क्षेत्र के साहिबाबाद मोहल्ले में मंगलवार को एक 17 वर्षीय किशोरी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका रिक्शा चालक व मजदूर परिवार से थी और छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

मंगलवार को किशोरी के माता-पिता काम पर गए हुए थे। दोपहर में जब वह घर लौटी तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद किशोरी का शव फंदे से लटका मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजन भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि किशोरी ने ऐसा कदम क्यों उठाया। मामले की गहन जांच की जा रही है।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *